गाज़ियाबाद, जून 17 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। लिंक रोड और साहिबाबाद थाना क्षेत्र में हुए दो सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली क्षेत्र के कैला भट्टा इस्लामनगर निवासी समीर ने पुलिस को बताया कि 11 जून को उनका भाई इमरान बाइक पर सवार होकर ड्यूटी से घर लौट रहा था। जैसे ही वह लिंक रोड क्षेत्र में साहिबाबाद रेपिड मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचा तो सामने से आ रही बाइक ने इमरान की बाइक में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- दो सड़क हादसों में युवक की मौत, महिला घायल हादसे में इमरान के सिर में गंभीर चोट लगी थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में उनके भाई को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उपचार के दौरान इमरान ने दम तोड़ दिया। समीर न...