शाहजहांपुर, जुलाई 1 -- जलालाबाद। नगर क्षेत्र में बुधवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से दो लोगों की गंभीर हालत देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पहला हादसा शाहजहांपुर रोड स्थित बारह पत्थर के पास हुआ। यहां एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में थाना पचदेवरा क्षेत्र के गांव कमालपुर (गुलड़िया कमालपुर) निवासी राजकुमार, अमर सिंह और उनकी मां सिताबो घायल हो गए। दूसरा हादसा सिकंदरपुर रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में हुआ। इसमें गांव डहर निवासी संजय, उनकी पत्नी भोली और ग्राम धियरा निवासी उनकी साली शशि घायल हो गईं। दूसरी बाइक पर सवार थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव केशवपुर निवासी नीरज, उनकी पत्नी अंशिका औ...