बिहारशरीफ, अप्रैल 1 -- दो सड़क हादसों में पांच घायल, दो की हालत गंभीर शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता । अलग-अलग स्थानों हए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गये। दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है। पहला हादसा शेखपुरा - शाहपुर रोड में हुआ। दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गये। घायलों में जगदीशपुर गांव के राजाराम कुमार, तुलसी कुमार एवं डां नागेंद्र कुमार हैं। तीनों बाइक से शेखपुरा की ओर से आ रहे थे। कुसुम्भा गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गई है। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरा हादसा बाइपास रोड में बिजली ऑफिस के समीप हुआ है। बाइक की टक्कर एक भैंस से हो गई। हादसे में शहर के मो तालीम एवं मो आस घायल हो गये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.