सहरसा, जून 22 -- पतरघट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के दो युवकों की रविवार शाम अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

पहली सड़क दुर्घटना सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर गांव में मातमी माहौल छा गया। जानकारी के अनुसार गोलमा पश्चिमी पंचायत के पीपरा वार्ड 01 निवासी किसान सज्जन यादव के 30 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार की मौत बिहरा थाना क्षेत्र के बेला तुनियाही के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हो गई। नीरज अपने एक साथी के साथ बाइक से सुपौल से सहरसा जा रहा था। दुर्घटना में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि शाहपुर निवासी उसका साथी गंभीर रूप से घायल होकर सहरसा के एक निजी अस्पताल में इलाजरत है। घायल व्यक्ति की पहचान सदर थाना क्षेत्र के सपटियाही निवासी गृह रक्षक आलोक कुमार उर...