औरंगाबाद, जनवरी 24 -- जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला व बच्ची समेत नौ लोग घायल हो गए। पहली घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के रानी कुआं के समीप हुई, जहां ऑटो पलट जाने से जम्होर थाना के मोर डिहरी गांव निवासी नन्हू भुईयां के पुत्र अंतू भुइयां, पत्नी हीरामणि देवी, पुत्री आशाकुमारी और गया जिला के परैया निवासी पूनिया देवी, फुल कुमारी व प्रीति कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों ने बताया कि वे सभी ऑटो से शादी के लिए लड़का देखने मदनपुर गए थे और लौटते समय ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया और उपचार जारी है। दूसरी दुर्घटना कुटुंबा थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव के समीप हुई, जहां ऑटो पलटने से तिलवां परसावां गांव निवासी सुखदेव राम के पुत्र मिट्ठू राम, वृक्ष राम के पुत्र प्रमोद राम और...