बदायूं, अप्रैल 3 -- बिल्सी। विधानसभा क्षेत्र में सड़क सुधार को लेकर बड़ी पहल हुई है। मंडी परिषद के माध्यम से शासन ने दो प्रमुख सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत के लिए 76.12 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इन कार्यों का प्रस्ताव क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य द्वारा भेजा गया था। स्वीकृत कार्यों में बिल्सी मार्ग पर दविहारी से गढ़ी तक तथा सगराय से मीरापुर ढकपुरा गांव तक सड़क मरम्मत शामिल है। इन दोनों मार्गों की स्थिति लंबे समय से जर्जर बनी हुई थी, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार मरम्मत की मांग उठाई जा रही थी। विधायक के क्षेत्र भ्रमण के दौरान यह समस्या प्रमुखता से सामने आई, जिसके बाद उन्होंने तत्काल प्रस्ताव शासन को भेजा। अब स्वीकृति मिलने से जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.