रुद्रपुर, मार्च 18 -- किच्छा, संवाददाता। राज्य योजना के तहत ग्राम वीरू नगला और बड़ौरा में 1.31 करोड़ की लागत से दो सड़कों के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। बुधवार को विधायक तिलकराज बेहड़ ने बताया कि उनके प्रयासों से यह स्वीकृति प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि ग्राम वीरू नगला में शिवराम के खेत से श्मशान घाट लिंक मार्ग तक प्रीमिक्स कारपेट से पुनर्निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस सड़क की कुल लंबाई 1.550 किलोमीटर होगी, जिसकी लागत 79.86 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इसके अलावा ग्राम बड़ौरा के आंतरिक मार्गों में सीमेंट कंक्रीट ब्लॉक पेवमेंट से 505 मीटर लंबी सड़क का निर्माण 51.07 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। बेहड़ ने कहा कि इन दोनों सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.