प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 13 -- कोहंडौर, प्रतापगढ़। सदर विधानसभा क्षेत्र में विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने सोमवार को दो सड़कों के चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। विधायक ने चिलबिला से सराय रजई मार्ग के चौड़ीकरण व पुनर्निर्माण कार्य का भूमि पूजन किशुनगंज बाजार में पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों के बीच किया। विधायक ने कोहंडौर से चंदौका तक लंबे समय से जर्जर पड़े सड़क मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य की आधारशिला भी रखी। कांधरपुर बाजार में मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया गया। इस सड़क के बनने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, बाजारवासियों एवं ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमेन्द्र प्रताप सिंह ने की...