समस्तीपुर, फरवरी 26 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र की पुलिस ने अलग अलग स्थानों से दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि दरोगा ब्यूटी रानी एवं सअनि राजू रंजन के नेतृत्व में रामपुर गांव से छापेमारी कर फरारी वारंटी मनोज ठाकुर और अनुज ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने वारिसनगर थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव से नशे की हालत में सत्येंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसका मेडिकल जांच कराया गया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसे भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...