शिमला, मार्च 24 -- दो दूल्हे और एक दुल्हन, हिमाचल प्रदेश की वह शादी तो आपको याद ही होगी। पिछले साल हुई इस शादी में तीन लोगों को एक साथ फेरे लेते हुए देखकर वे लोग काफी चकित रह गए जिन्हें हिमाचल प्रदेश की 'जोरीदार प्रथा' की जानकारी नहीं थी। अब इस शादी से जुड़ी नई खुशखबरी सामने आई है। जी हां, प्रदीप नेगी और कपिल नेगी की पत्नी सुनीता प्रेग्नेंट है। सोशल मीडिया पर खुद ही उन्होंने इस खबर की पुष्टि की है। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में 'जोरीदार प्रथा' के तहत प्रदीप और कपिल ने सुनीता चौहान के साथ सात फेरे लिए थे। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हट्टी समुदाय के बीच सभी भाइयों या एक से अधिक भाइयों की साझा पत्नी का पुराना रिवाज है। संपत्ति और जमीन को बंटवारे से बचाने के लिए इस तरह की शादियां की जाती थीं। हालांकि, आधुनिक समय में ऐसे मामले बेहद कम ...