सहारनपुर, दिसम्बर 12 -- कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से साढ़े सत्रह लाख से ज्यादा रुपयें की अफीम बरामद की है। ऑपरेशन सवेरा के तहत आज सवेरे कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान आरकेमेहता इंटर कॉलेज के पास से दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया उनके पास से 650 ग्राम अफीम कीमत लगभग साढे 17 लाख 700 रुपए बताई गई है। नशा तस्करों के पास अफीम के अलावा 700 रुपये की नगदी, व एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया है। आरोपियों नीतीश कुमार पुत्र जगदीश शाह पवन पुत्र जगदीश शाह निवासीगण ग्राम तुनगुन थाना लवलॉन्ग जिला चतरा झारखंड के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही शुरू करदी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.