सिरमौर, अक्टूबर 29 -- हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में में दो भाईयों सग शादी करने वाली महिला ने दूसरी बार करवा चौथ मनाया। दोनों भाइयों ने सोशल मीडिया के जरिए इस अनमोल खुशी को शेयर किया है। साल 2025 में सुनीता चौहान ने प्रदीप और कपिल नेगी से शादी की थी जो कि तब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रह थी। इस तिकड़ी ने अब करवा चौथ का पर्व भी एकसाथ धूमधाम से मनाया है। दो भाईयों के फेसबुक पेज पर इस खास लम्हें की तस्वीर भी शेयर की है। साथ ही यह भी कहा है कि 'करवाचौथ की चांदनी और हमारी तिकड़ी की खुशियां जोड़ी दो की होती है, पर हमारी तिकड़ी तीन की है। प्यार, विश्वास और साथ हमेशा यूं ही बना रहे।' वहीं पेज पर एक अन्य तस्वीर शेयर करते हुए कहा 'भगवान हमारी तिकड़ी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें और हर जन्म में हमारा साथ यूं ही बना रहे।' सामने आई ...