लखनऊ, जून 30 -- चिनहट। चिनहट के सेमरा निवासी चंद्रशेखर ने डिलीवरी बॉय व उसके 11 साथियों पर उन्हें व भाई को पीटने का आरोप लगाते हुए थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। चंद्रशेखर ने बताया कि रविवार रात 8:45 बजे ब्लिंकिट से सामान ऑर्डर किया था। आरोप है कि डिलीवरी बॉय दीपक राजपूत ने बिना सामान दिए ही ऑर्डर को डिलीवर दिखा दिया। शिकायत का समाधान न होने पर जब उन्होंने संबंधित स्टोर मैनेजर से शिकायत की तो आरोपी की आईडी ब्लॉक कर दी। पीड़ित का आरोप है कि इस बात से आक्रोशित होकर दीपक ने साथी सुनील व दस अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उनकी व भाई की पिटाई कर दी। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।

लोन के नाम पर 82 हजार की ठगी लखनऊ। जानकीपुरम निवासी बुधराम निषाद ने साइबर ठग पर उनके खाते से 82 हजार ऐंठने की रिपोर्ट दर्ज क...