रामपुर, फरवरी 14 -- बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में एक प्लांट से लोहा चोरी करते दो सगे भाइयों को कर्मचारियों ने पकड़ लिया। इसके बाद प्लांट कर्मचारियों ने दोनों आरोपी की खूब धुनाई की और उन्हें पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है। उत्तराखंड के रुद्रपुर शहर स्थित कंस्ट्रक्शन लिमिटेड का एक प्लांट क्षेत्र के नैनीताल हाईवे स्थित गांव कौशल गंज में है। शनिवार को कंपनी के कर्मचारी एजाज अहमद, रजनीश और ऋषभ सिंह प्लांट पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि दो युवक प्लांट के अंदर पड़े लोहे और सरिये के कट-पीस चोरी कर एक बोरे में भर रहे हैं। कर्मचारियों ने घेराबंदी कर दोनों को मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया और उनकी खूब धुनाई लगाई। बाद में सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कब्जे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.