नोएडा, अप्रैल 2 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिला न्यायालय ने रामपुर बांगर गांव के दो सगे भाइयों की हत्या के मामले में सात वर्ष बाद आठ लोगों को दोष मुक्त करार दिया। इस मामले में तीन गवाह के अदालत में मुकर जाने के चलते आरोपियों को लाभ मिला। दरअसल, रामपुर बांगर गांव निवासी गिरीराज सिंह ने 30 नवंबर, 2019 को रबूपुरा कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया था। वादी के मुताबिक उसके बेटे गजेंद्र का रबूपुरा में जिम था। वह 29 नवंबर की शाम को जिम बंद करने के बाद अपनी कार से वापस गांव लौट रहा था। उसके साथ अलग गाड़ी में भाई आकाश और गांव के सुनील, दीपक, जीतू, सुभाष भी थे। आरोप है कि कालू के घर के पास बुग्गी खड़ी कर उनका रास्ता रोका गया। इसके बाद गांव के मूला, सुंदर, भूपन, नरेंद्र, सतीश, राकेश, धर्मेंद्र, किरनपाल ने हथियारों के साथ हमला कर दिया। आरोप है कि मूला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.