संभल, फरवरी 3 -- धनारी थाना पुलिस ने दो मासूम सगे भाइयों के अपहरण व हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को उसकी लगभग दो लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कर दी। कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर नायब तहसीलदार गुन्नौर की मौजूदगी में की गई। मामला धनारी थाना क्षेत्र के गांव मझोला फतेहपुर का है, जहां शादी समारोह में शामिल होने आए बहजोई थाना क्षेत्र के गांव मेथरा धर्मपुर निवासी रामौतार के बेटों अमरपाल और कमलसिंह की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सरेरा थाना उघैती, जिला बदायूं निवासी आरोपी धनवीर पुत्र नेत्रपाल फरार चल रहा है। आरोपी के खिलाफ 11 दिसंबर 2025 को गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। इसके बाद 22 दिसंबर को कुर्की उद्घोषणा का नोटिस उसके मकान पर चस्पा किया गया। पुलिस ने आरोपी पर घोषित इनाम 25 हजार से बढ़ाकर 50 ह...