संभल, दिसम्बर 16 -- जनपद के तहसील गुन्नौर अंतर्गत थाना धनारी क्षेत्र के गांव मझोला में दो सगे भाइयों की हत्या का सनसनीखेज मामला अब तक पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। घटना के 20 दिन बीत जाने के बावजूद नामजद आरोपी मौसेरे भाई धर्मवीर (24) पुलिस की पकड़ से बाहर है। मृतक भाइयों में अमरपाल (14) और कमल सिंह (10) शामिल हैं। दोनों 26 नवंबर को अपनी ननिहाल से एक बारात में शामिल होने के लिए पिकअप वाहन में सवार होकर निकले थे। रास्ते में उनके मौसेरे भाई धर्मवीर ने बाइक पर बैठाने का बहाना बनाकर दोनों को बारात से अलग कर लिया। इसके बाद दोनों भाई बारात में नहीं पहुंचे। परिजनों ने तलाश शुरू की और पिता की तहरीर पर धर्मवीर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया। 29 नवंबर को थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव सिंघौली कल्लू में बड़े भाई अमरपाल का शव बरामद हुआ। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.