मऊ, मार्च 12 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कोल्हुआ खास गांव में दो सगी बहनों को गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारकर घायल करने के मामले में स्थानीय पुलिस ने एक बहन की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता खुशी पुत्री राजकुमार का आरोप है कि उसके माता-पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं और वह अपनी बहन मैनू के साथ घर पर अकेली रहती है। पीड़िता के अनुसार बीते 10 मार्च को पड़ोसी लाठी-डंडा लेकर उनके दरवाजे पर पहुंचे और भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। शोर सुनकर उसकी बहन मैनू बचाने आई तो आरोपियों ने उसे भी पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि जाते समय सभी आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता का कहना है कि आरोपी अक्सर उन्हें परेशान करते रहते हैं। प्रभारी निरीक्षक राजीव क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.