इटावा औरैया, जून 26 -- इटावा। शहर के साबितगंज नया शहर स्थित कुरैशियान गली में दो सगी बहनों के साथ मारपीट करने पर पांच महिलाओं समेत आठ आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता अलफिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 जून की शाम उसकी नाबालिग बहन राहत घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस की कुछ महिलाओं और अन्य लोगों ने उससे विवाद शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची अलफिया और उसकी बड़ी बहन अलीशा पर आरोपियों ने हमला कर दिया। पीड़िता के अनुसार मारपीट में अलीशा के चेहरे पर गंभीर चोट आई है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...