बरेली, जनवरी 7 -- रामनगर। साइकिल से कॉलेज गईं दो सगी बहनों समेत दसवीं की तीन छात्राएं लापता हो गईं। कोई सुराग न लगने पर परिवार वालों ने थाना सिरौली में तहरीर दी है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। सिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली दो सगी बहनों समेत तीन छात्राएं सोमवार सुबह कॉलेज जाने के लिए घरों से निकली थीं। मगर शाम तक वे वापस नहीं आईं तो परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की। तीनों छात्राएं लभारी के एक कॉलेज में कक्षा दस में पढ़ती हैं। परिवार वालों ने कॉलेज में जानकारी की तो पता चला कि वे सोमवार को कॉलेज ही नहीं पहुंचीं। इसके बाद सभी लोग उनकी खोजबीन में जुट गए। ग्रामीणों से परिजन को जानकारी मिली कि तीनों को अलीगंज थाने के गांव खटेटा की ओर जाते देखा गया है। परिवार वाले उसी दिशा में आगे बढ़े तो तीनों की साइकिल और उनके बैग रास्ते में पड़े मि...