गाज़ियाबाद, जून 14 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। इंदिरापुरम और खोड़ा थाना क्षेत्र से दो नाबालिग सगी बहनों समेत तीन किशोरियां संदिग्ध हालत में लापता हो गईं। खोड़ा क्षेत्र की वंदना विहार कलो़नी के बी ब्लॉक में रहने वाले राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी 17 और 14 वर्षीय बेटियां 12 जून को बुआ के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। उसके बाद से दोनों लापता हैं। वहीं, इंदिरापुरम क्षेत्र में रहने वाली राज पत्नी राकेश ने पुलिस को बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी वैशाली सेक्टर-चार स्थित पार्क एवेन्यू स्ट्रीट सोसाइटी के घरों में झाड़ू, पोछे का काम करती है। एक जून को वह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज करके किशोरियों की त...