दो सगी बहनों को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
संभल, जून 13 -- थाना क्षेत्र से दो सगी बहनों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में वांछित चल रहे मथुरा निवासी आरोपी को जुनावई पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया। थाना जुनावई क्षेत्र के गांव रजवना निवासी एक व्यक्ति ने गत 4 जून को थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनकी पुत्रियों को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर शनिवार सुबह पुलिस ने थाना क्षेत्र के दवथरा तिराहे के पास से वांछित आरोपी विजय पुत्र ठकुरी निवासी ग्राम गाठौली, थाना गोवर्धन, जनपद मथुरा को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.