मोतिहारी, अक्टूबर 5 -- हरसिद्धि, निसं.। थाना क्षेत्र के एक गांव से दो सगी बहनों का अपहरण कर लेने का मामला उजागर हुआ है। मामले में अगवा किशोरी की मां ने थाना में आवेदन देकर एफ आई आर दर्ज कराई है। जिसमें 11 लोगों को नामजद किया गया है। नामजद लोगों मे पिपरा थाना के पशुरामपुर के रवि कुमार व नंदनी कुमारी भी शामिल है। जबकि 9 आरोपित बड़ा हरपुर के अभिषेक कुमार, अनिल सिंह, अनिल सिंह की पत्नी, बुलेट सिंह, चांदनी सिंह, प्रियम कुमार, सुनीता देवी, मनीषा कुमारी व अशोक सिंह शामिल है। आवेदन में पीड़ित ने कही है कि उसकी दो नाबालिक लड़कियां घर से ब्यूटी पार्लर व जेनरल स्टोर की दुकान पर जा रही थी। इसी दौरान उक्त लोगों ने रास्ते मे घेरकर अपहरण कर लिया है। बताया जाता है कि जुलाई माह मे उसकी बड़ी लड़की का अपहरण हुआ था, जिसमे अभिषेक आरोपित था। उक्त लड़की सितंबर माह मे...