देवघर, मार्च 9 -- देवघर,प्रतिनिधि नगर पुलिस ने अलग-अलग दो मामलों में कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार एक संदिग्ध से चोरी के आरोप में पूछताछ की जा रही है। वहीं दूसरे से नशीला पदार्थ बेचने के बारे में पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि एक संदिग्ध को मंदिर मोड़ से पूछताछ के लिए लाया गया, जबकि दूसरे को नंदन पहाड़ क्षेत्र से पकड़ा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...