लखनऊ, फरवरी 10 -- इलाज के दौरान युवक की मौत लखनऊ, संवाददाता। माल थाना क्षेत्र के भरावन स्थित भुलभुला गांव निवासी शैलेंद्र सिंह (27) की मंगलवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। सरोजनीनगर पुलिस ने शैलेंद्र का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के बड़े भाई अंकित ने बताया कि बीते 8 फरवरी की रात शैलेंद्र अपने साथी सुशील के साथ स्कूटी से जा रहा था। दोनों सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में कानपुर रोड स्थित दरोगा खेड़ा के पास पहुंचे ही थे कि तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में शैलेंद्र और उसका दोस्त सुशील दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल ट्रामा सेंटर पहुंचाया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। हालत नाजुक होने पर परिजनों ने शैलेंद्र को ट्रामा से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.