हरदोई, अप्रैल 10 -- हरदोई। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एमएचएम विषय पर जागरूकता बढ़ाने के लिए जनपद से दो शिक्षिकाओं को राज्य स्तर पर प्रशिक्षण हेतु नामित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज संडीला की पूजा उपाध्याय और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की शिखा चौहान 15 व 16 अप्रैल को राज्य स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। प्रशिक्षण के बाद दोनों शिक्षिकाएं जनपद के माध्यमिक विद्यालयों की शिक्षिकाओं को प्रशिक्षित करेंगी, जिससे छात्राओं को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.