उरई, दिसम्बर 9 -- एट। परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में चार महिला शिक्षक और दो पुरुष शिक्षक तैनात हैं और इन शिक्षकों के ऊपर 250 बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी है। 6 में से दो पुरुष शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ में लगाई गई है। जबकि एक महिला शिक्षक सीसीएल अवकाश पर हैं। विद्यालय में कक्षा एक से पांचवी के 250 बच्चों का नामांकन है। शिक्षकों की ड्यूटी पर जाने से शिक्षण व्यवस्था काफी दिनों से प्रभावित हो रही है। ऐसे में बुधवार से अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू हो रही है और बिना कोर्स पूरा कराए तीन शिक्षिकाओं की जिम्मेदारी परीक्षा कराने की होगी। --- शासन प्रशासन के निर्देश पर परिषदीय स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाएं बीएलओ ड्यूटी कर रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय रामनगर में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका सीमा भारती बीएलओ ड्यूटी कर रही हैं। इससे स्कूल बंद हैं। बुधवार से शुरू हो...