बोकारो, जून 17 -- प्रखंड की उत्तासारा पंचायत के आदिवासी बहुल गोपालपुर गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बच्चों की शिक्षा व्यवस्था गंभीर चुनौतियों से जूझ रही है। विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक कुल 93 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, लेकिन उनकी पढ़ाई के लिए केवल दो शिक्षक ही उपलब्ध हैं। शिक्षकों की कमी और आधारभूत सुविधाओं के अभाव के कारण अभिभावकों में बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता और असंतोष बढ़ता जा रहा है। गोपालपुर गांव में लगभग 100 आदिवासी परिवार निवास करते हैं, जिनकी कुल आबादी करीब 500 है। गांव के बच्चों की शिक्षा का मुख्य केंद्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय है। विद्यालय में एक प्रधानाध्यापक और एक सहायक शिक्षक कार्यरत हैं, जिन्हें सभी आठ कक्षाओं के विद्यार्थियों की पढ़ाई की जिम्मेदारी संभालनी पड़ रही है। ग्रामीणों और विद्यालय प्रबंधन की ओर ...