बांका, जनवरी 11 -- रजौन(बांका)। निज संवाददाता रजौन प्रखंड क्षेत्र के दो अलग-अलग विद्यालयों के दो शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर विद्यालयों में विदाई समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया, हालांकि यह विदाई समारोह बिना छात्र-छात्राओं के भावुक पल के ही महज औपचारिकता बनकर रह गई। भीषण ठंड व शीतलहर की वजह से 12 जनवरी तक विद्यालयों में बच्चों का अवकाश घोषित है, जिस कारण छात्र-छात्रा इस भावुक पल का गवाह नहीं बन सके। छात्र-छात्राओं की अनुपस्थिति में ही विद्यालय परिवार ने अपने साथी शिक्षकों को फूल-माला और अंगवस्त्र देकर भावभीनी विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सकहारा पंचायत अंतर्गत प्रोन्नत मध्य विद्यालय विशनपुर में सहायक शिक्षक संतोष कुमार को विदाई दी गई। मूल रूप से कटिहार जिले के निवासी संतोष कुमार ने 14 जुलाई 2014 को इस विद्यालय में निय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.