उरई, अप्रैल 2 -- उरई। कोतवाली की मंडी चौकी पुलिस ने करमेर रोड पर रेलवे अंडरपास के पास से दो शातिर बाइक चोरों को पकड़ लिया जिनसे चोरी की पांच बाइकें बरामद हुई। राजेंद्र नगर चौकी प्रभारी रामशंकर करमेर रोड पर रेलवे अंडरपास के बाहर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो युवक निकले, जिन्हें टोका गया तो वह वापस करमेर गांव की तरफ भागने लगे। पुलिस ने पीछा करके कुछ दूरी पर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम जनपद हमीरपुर थाना जलालपुर ग्राम न्यूली निवासी रवि उर्फ बेटू, शिवम बताया। वह बाइक चोरी करके उन्हें औने पौने दामों में बेचकर जो रुपये मिलते हैं उससे वह जरूरतें पूरी करते हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने कुल पांच बाइकें बरामद की। मुकदमा दर्ज कर पांचों को जेल भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने कहा कि दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.