फिरोजाबाद, मई 24 -- शिकोहाबाद में असुआ के पास स्थित भट्टे के निकट से थाना पुलिस ने पशु चोरों को पकड़ा है। पशु चोर पिछले दिनों सिरसागंज से पशुओं को चुरा कर भाग रहे थे, लेकिन कार खराब होने के कारण कार को छोड़ना पड़ा था। तभी से पुलिस उनकी तलाश में जुटा था। आरोपियों के कब्जे से बकरी, उसके बच्चे, छुरा, नगदी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया। 20 मई की रात पशु चोर कार से सिरसागंज के तिलियानी गांव के आसपास के इलाके से बकरी एवं उनके बच्चे चोरी कर भाग गए थे। असुआ उमराय खेड़ा तिवरिया के पास गाड़ी में अचानक से खराबी आने तथा लोगों के टोकने के कारण पशु चोर कार को छोड़कर भाग गए थे।पुलिस यह भी पढ़ें- दो शातिर पशु चोर दबोचे, नकदी एवं बकरी बरामद ने मुखबिर की सूचना पर नगला जलुआ नौशहरा चौराहे के पास दो पशु चोरों को दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गए पशु...