इटावा औरैया, मई 24 -- इटावा। सिविल लाइन पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी के दो ई-रिक्शा और आठ बैटरियां बरामद की हैं। शनिवार रात पुलिस ने नुमाइश मैदान के पास से दो युवकों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से चोरी के दो ई-रिक्शा और आठ ई-रिक्शा बैटरियां बरामद हुईं। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम दीपू निवासी नगला नधा थाना बसरेहर हाल निवासी कांशीराम कॉलोनी व साजिद खान निवासी मोहल्ला शाह कमर हाल निवासी कांशीराम कॉलोनी बताए। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर ई-रिक्शा चोरी करते थे और बाद में उनकी महंगी बैटरियां बेचकर पैसा कमाते थे। उन्होंने 19 मई को सरैया चुंगी के पास से आयुष कंपनी का ई-रिक्शा चोरी करना भी कबूल किया। मामले में दर्ज मुकदमे में धारा बढ़ाते हुए कार्रवाई की...