हरचंदपुर (रायबरेली), अप्रैल 10 -- Raibareilly News: यूपी के रायबरेली में थाने पर पूछताछ के लिए लाए गए दो शातिरों के फरार होने के मामले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया और एक दरोगा व सिपाही को निलंबित कर दिया। एसपी की कार्रवाई के साथ ही मामले में विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए। वहीं फरार हुए शातिरों की तलाश में पुलिस की टीमें तलाश कर रही है। मंगलवार को थाने की पुलिस टीम दो शातिरों को किसी गंभीर मामलों की पूछताछ के लिए पकड़कर थाने लेकर आई थी। सूत्रों के अनुसार इसमें से बाराबंकी के रहने वाले एक शातिर के खिलाफ कई गंभीर अपराधिक मामले दर्ज होने का पता चला हैं। वहीं दूसरा शातिर महराजगंज कोतवाली क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं है लेकिन मंगलवार रात म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.