मुंगेर, दिसम्बर 24 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर आरपीएफ यार्ड पुलिस ने मंगलवार को एक बार फिर से दो शराब तस्कर को जमालपुर स्टेशन के प्लेटफार्म से दबोचा है। पुलिस ने तस्करों के पास से करीब 35 बोतलें यानि 26.250 लीटर विदेशी शराब भी बरामद की है। गिरफ्तार तस्कर मुंगेर के मुफस्सिल थाना के माली शंकरपुर निवासी सियाराम प्रसाद यादव का पुत्र अनिकेत राज और रंजीत प्रसाद यादव का पुत्र आशीष कुमार है। इस बावत आरपीएफ सब इंस्पेक्टर जेआर मीणा ने बताया कि मंगलवार को भी जमालपुर स्टेशन पर मेरे साथ प्रधान आरक्षी अमर शेखर, आरक्षी सुंदरम कुमार एवं महिला आरक्षी पूजा कुमारी अवांछित/असामाजिक गतिविधियों पर निगरानी हेतु जमालपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात थे। सुबह करीब 10:30 बजे ट्रेन संख्या 15658 ब्रह्मपुत्र मेल जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 02 पर आयी, उसी...