मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मीनापुर। तुर्की माली टोला से बुधवार को पुलिस ने विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। अपर थानेदार लइक अहमद ने बताया कि सूचना के आधार पर दो घरों में छापेमारी की गई, जहां से छह लीटर शराब के साथ तस्कर राजू चौधरी और पुनीता देवी को गिरफ्तार किया गया। उधर, सिवाईपट्टी पुलिस ने अपहरण के आरोपित नितेश कुमार को करचौलिया से गिरफ्तार किया है। वह बनघारा का निवासी है। थानेदार त्रिपुरारी कुमार राय ने बताया कि आरोपित ने 10 जनवरी को लड़की का अपहरण कर लिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.