पूर्णिया, जनवरी 31 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।श्रीनगर पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे दो शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इस संबंध में श्रीनगर थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि मखनाहा चौक पर दो शराबी शराब पीकर हंगामा कर रहा था। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों शराबी को पकड़कर जांच में भेजा। जांच में शराब की पुष्टि होने पर दोनों शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...