पूर्णिया, मई 14 -- हरदा, एक संवाददाता। मरंगा थाना पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाकर दो शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरापियों में श्रीनगर थाना क्षेत्र निवासी हीरा कुमार झा तथा सहायक खजांची थाना क्षेत्र के छठ पोखर निवासी संजय साह शामिल है। उन्होंने बताया कि दोनों के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...