भागलपुर, अप्रैल 2 -- थाना क्षेत्र के गनगनियां पंचायत स्थित फतेहपुर, गनगनियां में शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में दो व्यक्ति को पुलिस के पदाधिकारी पकड़कर थाना लाए। पकड़ाए व्यक्ति कैलाश ठाकुर एवं सोहन ठाकुर, फतेहपुर को नशे की हालत में थाना लाए जाने पर चिकित्सक द्वारा नशा की पुष्टि किए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...