मुंगेर, मई 1 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। हवेली खड़गपुर थाना पुलिस ने दो शराबी, तीन वारंटी समेत कुल पांच व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि नशे की हालत में खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में हंगामा कर रहे शामपुर थाना क्षेत्र के लोहची गांव निवासी मिथुन मंडल तथा बरूई गांव निवासी पवन मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया। वहीं फरार चल रहा कुर्की वारंटी श्याम कुमार सोरेन, भलुआकोल निवासी सुगना कुमार तथा उत्पाद अधिनियम मामले में फरार चल रहा फुलवरिया गांव निवासी राजू सोरेन को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: चार शराबियों को भेजा जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...