दरभंगा, मार्च 11 -- बेनीपुर। मद्द निषेध थाना बेनीपुर द्वारा दो शराबी व एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। एसएचओ सिद्धार्थ ने बताया कि बहेड़ी थाना क्षेत्र के बघटा वार्ड 11 से 1.800 लीटर चुलाई शराब के साथ स्वर्गीय रूपलाल मुखिया की पत्नी रति देवी को गिरफ्तार किया गया है। वही शराबी विष्णु माझी एवं मिथिलेश कुमार को भी शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई चल रही है। उन्होंने बताया कि 9 मार्च की शाम उक्त कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...