दो शटरतोड़ चोरों के घरों पर चिपकाया इश्तेहार
मोतिहारी, जून 29 -- घोड़ासहन,निप्र.। घोड़ासहन पुलिस के लिए पिछले सात वर्षों से वांछित दो कुख्यात शटरतोड़ चोरों के घरों पर झरोखर पुलिस के द्वारा रविवार की शाम कुर्की इश्तेहार लगाया गया है। दोनों ही वांछित मेराज आलम व रियाज आलम झरोखर थाना क्षेत्र के अठमोहान ग्राम निवासी मो नईम अंसारी के पुत्र बताये गये हैं जिन्हें गुप्त सूचना पर एसएसबी के द्वारा 18 जुलाई 2019 को घोड़ासहन थाना क्षेत्र के श्रीपुर प्राथमिक विद्यालय के चोरी के 67 मोबाइल,एक बाइक,दो पेंचकश व एक छोटा कटर के साथ पकड़ा गया था। पुलिस के अनुसार,इन मोबाईल सेटों को बड़े शहरों में स्थित मोबाईल शो रूम का शटर तोड़ कर चुराया था न्यायालय से जमानत पाकर दोनों अभियुक्त पिछले सात वर्षों से फरार चल रहे थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News फुल्लीडुमर पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार किया, एक घर में हुई कुर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.