पटना, अक्टूबर 1 -- पटना हाईकोर्ट ने यूनानी मेडिकल छात्रा को बड़ी राहत दी है। न्यायमूर्ति हरीश कुमार की एकल पीठ ने कदमकुआं स्थित सरकारी तिब्बी कॉलेज में बीयूएमएस 2021-2026 सत्र की छात्रा खुशबू कुमारी की अर्जी को मंजूर करते हुए आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी को 3 अक्टूबर से शुरू होने वाली थर्ड ईयर मुख्य प्रोफेशनल परीक्षा में बैठने की अनुमति देने का आदेश दिया है। कटिहार निवासी खुशबू कुमारी सेकेंड ईयर के फर्स्ट सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 में दो विषयों में फेल हो गई थी, जिसका रिजल्ट गत 20 अगस्त को प्रकाशित किया गया था। नियम के अनुसार यूनिवर्सिटी को तय समय में सेकेंड सप्लीमेंट्री परीक्षा करानी थी, लेकिन आज तक न परीक्षा हुई, न शेड्यूल जारी हुआ। यह भी पढ़ें- स्नातक द्वितीय खंड की 23 से परीक्षा इसी बीच थर्ड ईयर मेन परीक्षा की तारीख 3 अक्तूबर घोषित कर द...