दो विवाहिता बहनों को पीटकर घर से निकाला
बदायूं, मई 22 -- अफसाना पत्नी बाबू हसन ने अपनी दो बेटियों का विवाह कस्बा उसहैत के वार्ड नंबर दो निवासी मेंहदी हसन के बेटों के साथ किया था। इनमें एक पुत्री निगारिश का विवाह दो साल पहले मेंहदी हसन के पुत्र अहमद के साथ हुआ था, जबकि दूसरी पुत्री सुहाना का विवाह प्रेम प्रसंग के चलते करीब 15 दिन पहले सलमान के साथ पुलिस की मौजूदगी में हुआ था। सुहाना ने बताया कि निकाह के बाद से ही उसके सास-ससुर वार्ड नंबर दो निवासी शराफत शाह की शह पर उसे प्रताड़ित करने लगे। जब उसकी मां ने शराफत शाह से इस संबंध में बात की तो उसने अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि 19 मई को शराफत शाह दोनों बहनों की ससुराल पहुंचा और षड्यंत्र के तहत सुहाना व निगारिश के जेठों व ससुर को बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर दोनों बहनों की लाठी-डंडों से पिटाई की। आरोप है कि मुजक्किल ने सुहाना के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.