मोतिहारी, मई 7 -- मधुबन। एसडीओ मंगला कुमारी ने बुधवार को मधुबन प्रखंड में सहयोग शिविर के लिये आवेदन प्राप्ति का औचक निरीक्षण कर समीक्षा की। बताया कि समीक्षा के दौरान आईसीडीएस व स्वास्थ्य विभाग के कोई भी कर्मी सहयोग शिविर में मौजूद नहीं पाए गए हैं। संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला को लिखा जाएगा। एसडीओ के निरीक्षण से अनुपस्थित विभाग के कर्मियों में हड़कंप मच गया है। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर को लेकर बीडीओ ने पदाधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश यह भी पढ़ें- जन शिकायतों को पूरी गंभीरता से लें पदाधिकारी: डीएम यह भी पढ़ें- तीन दिन के भीतर खाली करें पंचायत भवन: डीएम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...