गोंडा, मार्च 6 -- रुपईडीह, संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र के वीरपुर भोज और सिसई माफी मंगल नगर के पास क्षतिग्रस्त बिसुही पुल पर रेलिंग न होने से हमेशा हादसे का खतरा मंडरा रहा है। दो साल पहले रक्षाबंधन के दिन बनगाई स्थित ननिहाल से अपने घर जा रहे युवक की पुल पर रेलिंग न होने से नदी में डूबकर मौत हो गई थी। उसकी घटना के दूसरे दिन बरामद हुई थी। दो साल बाद भी पुल दुरुस्त कराकर रेलिंग लगाने की जहमत किसी जिम्मेदार ने नहीं उठाई है। पीडब्ल्यूडी और आरईडी एक-दूसरे पर पल्ला झाड़ने में लगे हैं। गोंडा-बहराइच मार्ग के मंगल नगर चौराहे से वीरपुर भोज को जाने वाली पक्की सड़क पर बिसुही नदी पर बना पुल जर्जर हो चुका है। इसकी रेलिंग गायब हो चुकी है। पुल जर्जर है और उसपर गड्ढे हो गए हैं। इससे लोगों को आवागमन में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। सर्वाधिक समस्या तो बरस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.