दो विभागों के फेर में फंसा बियाडा घाट का रास्ता
भागलपुर, मई 25 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद गंगा नदी में मालवाहक जहाजों के परिचालन को और सुगम बनाने के लिए बियाडा परिसर के पीछे नए घाट से नाव/जहाज का संचालन करने की योजना फिलहाल दो विभागों के फेर में फंस गई है। जिलाधिकारी के आदेश पर शनिवार को जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम रास्ता बनाने के लिए बियाडा परिसर की बाउंड्री तोड़ने पहुंची थी, लेकिन बियाडा प्रबंधन ने परिसर की सुरक्षा का हवाला देकर काम रोक दिया।इसके बाद नगर निगम के पदाधिकारियों ने परिसर को सुरक्षित रखने का लिखित आश्वासन दिया। अब इस मामले में बियाडा के उप महाप्रबंधक ने जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई और अनुमति की मांग की है। यह भी पढ़ें- फेरी और कार्गो सेवा संचालन की बाधाएं दूर करने में जुटा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.