शाहजहांपुर, अप्रैल 8 -- शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन मार्ग पर आरपीएफ थाने के पीछे खड़ा एक पुराना पाकड़ का पेड़ बीच से फटकर खतरनाक स्थिति में झुक गया है। पेड़ की भारी टहनियां पास की इमारत पर अटक गई हैं, जिससे दो मंजिला मकान की छत में दरारें पड़ गईं और ईंटें नीचे गिरने लगीं। इससे आसपास के लोगों में भय का माहौल है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेलवे की ओर से पास स्थित होटल और छह दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। यदि पेड़ गिरा तो पीछे से गुजरने वाली व्यस्त सड़क पर चल रहे दर्जनों लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती है। मामले में जिम्मेदारी तय करने को लेकर विभागों के बीच असमंजस बना हुआ है। आरपीएफ ने इस कार्य की जिम्मेदारी रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग पर डाल दी है, जबकि आईओडब्ल्यू की ओर से नगर निगम को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की गई है। आरपीएफ इंस...