लखीमपुरखीरी, मई 29 -- राजकीय कृषि बीज संवर्धन प्रक्षेत्र जमुनाबाद में तैनात प्रक्षेत्र प्रबंधक संजीव कुमार सिंह पर आरोपों की जांच के लिए पलिया विधायक रोमी साहनी और गोला विधायक अमन गिरि ने शासन स्तर पर पत्र लिखे हैं। विधायक रोमी साहनी ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि प्रक्षेत्र प्रबंधक संजीव कुमार सिंह पिछले लगभग चार वर्षों से एक ही स्थान पर तैनात हैं। विधायक ने राजकीय संपत्ति को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया और कहा कि इसे सरकार की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने स्थानांतरण सत्र के अंतर्गत संजीव कुमार का प्रदेश के किसी अन्य जिले में तबादला किए जाने की मांग की है।

आरोपों की प्रकृति वहीं गोला विधायक अमन गिरि ने कृषि मंत्री को भेजे पत्र में पुराने कृषि यंत्रों एवं उपकरणों की बिक्री और राजकीय धन में भारी अनियमितताएं का आरोप लगाया...