वाराणसी, दिसम्बर 17 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। महामना मालवीय मिशन बीएचयू इकाई की ओर से महामना स्मृति सम्मान 2022-23 एवं 2023-24 के सम्बन्ध में मंगलवार को बैठक हुई। प्राचीन इतिहास विभाग में संरक्षक पूर्व कुलपति गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आरएस दुबे की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से 2022-23 का स्मृति सम्मान मरणोपरान्त स्व. डॉ. उमेश दत्त तिवारी तथा 2023-24 का स्मृति सम्मान स्व. डॉ. शंकर विनायक तत्ववादी को प्रदान करने का निर्णय हुआ। महामंत्री डॉ. प्रभाकर उपाध्याय ने कहा कि आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित पात्रा से स्व. डॉ. शंकर विनायक तत्ववादी की स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाने का अनुरोध किया जाएगा। क्योंकि डॉ. तत्ववादी ने आईआईटी बीएचयू में अध्यापन किया था। वहीं स्व. डॉ. उमेश दत्त...