बलरामपुर, अप्रैल 16 -- बलरामपुर। महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने माल पार कर दिया है। विद्यालय की रसोईयां रुपवती पांडेय ने बताया कि सुबह 9.30 बजे जब विद्यालय पहुंची तो दोनों विद्यालयों का ताला टूटा मिला। दोनों विद्यालयों से खेलकूद सामान, इन्वर्टर, बैटरी व गैस सिलेंडर चोरी हो गया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.